फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक 11 जून को टाउन हाल हमीरपुर में सुबह 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में होगी। जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी व्यापारी, व्यापारिक प्रतिनिधि, व्यापार मंडल तथा राज्य के प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

एक जुलाई से पूरे भारत में टैक्स प्रणाली को बदल कर जीएसटी लागू किया जा रहा है। इस प्रणाली से सीधे तौर पर व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। जीएसटी पर चर्चा करने के लिए, व्यापारियों के कारोबार को क्या क्या फर्क पड़ने वाला है तथा व्यापारियों को आने वाले समय में किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा, इस पर सभी व्यापारी चर्चा करेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर, जिला स्तर पर, तहसील स्तर पर तथा स्थानीय स्तर पर भी प्रभारी बनाए जाएंगे व जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष चुनावों में व्यापार मंडल एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। महासचिव राकेश कैलाश ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें