फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 18 दिन बचे...सालभर में हाईवे का तीन किमी हिस्सा भी दुरुस्त नहीं कर पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलरायां-पनवाड़ी हाईवे के चौड़ीकरण के साथ संपर्क मार्गों व पुलियों का होना है निर्माण
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में 50 प्रतिशत काम पूरा होना दिखाया, 16 फरवरी है डेडलाइन



फोटो 29 एचएएमपी 20- राठ के पड़ाव चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी



राठ (हमीरपुर)। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में जिम्मेदारों की अनदेखी भारी पड़ रही है। बिलरायां-पनवाड़ी राज्यमार्ग का तीन किलोमीटर का हिस्सा कस्बे से होकर निकला है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सालभर पहले शासन शासन स्तर से मार्ग के चौड़ीकरण के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इसके अलावा जारी धनराशि से कई अन्य मार्गों का चौड़ीकरण, संपर्क मार्गों व पुलियों का निर्माण कार्य शामिल हैं।
धरातल पर तस्वीर बिल्कुल है। मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य अधर में है। एक साल में पांच पुलियों व कुछ स्थानों पर डामरीकरण हुआ है। आलम यह है कि मुख्यमंत्री डैश बोर्ड में 50 प्रतिशत कार्य होना भी दिखाया गया है जबकि काम पूरा करने की अवधि में मात्र 18 दिन शेष रह गए हैं। हालांकि जिम्मेदार बचा काम बचे 18 दिनों में पूरा कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर के बीचोंबीच से बिलरायां-पनवाड़ी राज्यमार्ग निकला है। जिस पर आए दिन जाम की समस्या देखी जाती है। जाम से निजात के लिए पनवाड़ी-बिलराया मार्ग किलोमीटर 428, 429 व 430 के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण की योजना बनी। इस कार्य के लिए शासन स्तर से 9.13 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया। जिसमें 5.66 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई। यह कार्य 17 फरवरी 2025 से शुरू होकर 16 फरवरी 2026 तक पूरा किया जाना था।
योजना के अंतर्गत सात मीटर चौड़े मार्ग को दस मीटर किया जाना है। 30 जनवरी 2025 को लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए थे। 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम जारी हुआ था। चौड़ीकरण योजना में लोकनिर्माण विभाग शुरू से ही असमंजस की स्थिति में देखा गया। कई बार सड़क की नाप करने और चौड़ाई कम करने के बावजूद काम को गति नहीं मिली। एक साल में पांच पुलियों व सड़क किनारे खाली पड़ी जमीन पर डामरीकरण का कार्य ही हुआ है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में 50 प्रतिशत कार्य होना दिखाया जा रहा है।

जाम के झाम से जूझ रहे राहगीर

सड़क चौड़ी न होने व फुटपाथों पर अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। प्रतिदिन नगर व ग्रामीण क्षेत्र के करीब दस हजार लोगों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम का प्रमुख कारण दोनों ओर फुटपाथों पर अवैध कब्जा है। रामलीला मैदान में सड़क के दोनों ओर अवैध सब्जी मंडी लगती है। वहीं दुकानदार फुटपाथ तक अपनी दुकानें सजाते हैं। पार्किंग न होने से सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े करने व ई-रिक्शों की भरमार भी जाम की समस्या को विकराल बना रहे हैं। मार्ग के चौड़ीकरण होने पर जाम की समस्या से निजात की उम्मीद भी धूमिल होती जा रही है।
लोगों ने बताई परेशानी

फोटो 29 एचएएमपी 21- अजय महान। संवाद

करगवां गांव निवासी किसान अजय महान ने बताया कि कस्बे में खरीदारी करने आते हैं। घंटों जाम में फंसे रहने से समय बर्बाद होता है। कहा कि सड़क चौड़ीकरण होने पर ही जाम से निजात मिलने की संभावना है।



फोटो 29 एचएएमपी 22- हरिश्चंद्र गुप्ता। संवाद

किराना दुकानदार हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि आंबेडकर चौराहा भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। यहां बने शौचालय को तीन माह पहले सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़ दिया गया। जबसे कोई काम नहीं हुआ है। राहगीरों व दुकानदारों को लघुशंका के लिए परेशानी होती है।
विज्ञापन


जिम्मेदार बोले
बिलरायां-पनवाड़ी राज्यमार्ग के किमी 428, 429 व 430 पर चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है। आगामी 16 फरवरी तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जितनी जरूरत है उसी हिसाब से बजट की मांग की जाती है। - दृगपाल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें