फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बुंदेलखंड के क्षतिग्रस्त 175 चेकडैम की 17.5 करोड़ से होगी मरम्मत

Tue, 14 Oct 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसाती पानी को रोकने के लिए नदी,नालों पर पांच वर्ष पूर्व बनाए गए चेकडैम मिट्टी धंसने या तेज बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हुए है। इस वजह से वह भूजल के संरक्षण के लिए उपयोगी नहीं है। बुंदेलखंड क्षेत्र में ऐसे 175 चेकडैम की पहचान की गई है। इन सभी की मरम्मत के लिए शासन ने 17.50 करोड़ का बजट दिया है। लघु सिंचाई विभाग को इस कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश भी दिए है। इस सबके बाद भी अभी तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी का संरक्षण करने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए सर्वे कराकर मरम्मत योग्य चेकडैम की सूची शासन को भेजी थी। इस पर शासन ने बुंदेलखंड क्षेत्र के 175 चेकडैम पर मरम्मत कार्य के लिए 17.50 करोड़ का बजट दिया है। इसमें से तीन करोड़ का बजट तो अकेले हमीरपुर के लिए है। इस बजट से हमीरपुर क्षेत्र के 30 चेकडैमों की मरम्मत कराई जाएगी। हालांकि जनपद में कई और चेकडैम है जो क्षतिग्रस्त है। मौदहा संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार चंद्रावल नदी पर सिडनौरा गांव के पास बना चेकडैम दो साल में ही क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से यहां पर पानी का ठहराव नहीं हो पा रहा है।

गुणवत्ता विहीन कार्य से टूटा चेकडैम

सिजनौडा गांव निवासी गोपी किशन यादव का कहना है कि चेकडैम किसानों के लिए वरदान साबित होते है, लेकिन ठेकेदारों के द्वारा मानक विहीन कार्य की वजह से समय से पहले ही टूट जाते है। वर्ष 2023-24 में जब यह बना था, तब किसानों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे,लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बारिश में चेकडैम टूट गया। इसमें इतना पानी रहता है कि किसानों के सामने पहली सिंचाई का तनाव ही नहीं रहता।
विज्ञापन



चेकडैम से जल स्तर नहीं गिरता
सिजनौडा गांव निवासी सूरज का कहना है कि चेकडैम बनने से आसपास इलाके में जल स्तर में ज्यादा गिरावट नहींं हुई थी। हम किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी मिल जाता था। यहां पर क्षतिग्रस्त चेकडैम की मरम्मत समय से हो जाए तो इसका लाभ किसानों को मिलेगा।

जनपद चेकडैम संख्या बजट (लाख में)
हमीरपुर 30 300.00

महोबा 20 200.00
चित्रकूट 48 480.00

बांदा 25 250.00
झांसी 15 150.00

जालौन 17 170.00
ललितपुर 20 200.00

बोले जिम्मेदार
शासन से बजट मिला हुआ है, जनपद में क्षतिग्रस्त चेकडैम मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अभी बारिश की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया। तीन वर्ष तक चेकडैम बनाने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी रहती है। जमानत धनराशि जमा रहती है। अगर कोई चेकडैम इस दौरान क्षतिग्रस्त हुआ तो इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

संतोष कुमार अग्रवाल
अतिरिक्त प्रभार
अधिशासी अभियंता लघुसिंचाई विभाग हमीरपुर

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें