फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 167 वाहनों की जांच, 23 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दूसरे दिन परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 23 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की हैं। इनमें ओवरस्पीड, हेलमेट, क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर जाने वाले स्कूली वाहन शामिल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के मामलों में कुल 70 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सात वाहनों के चालान किया गया। वहीं ओवरस्पीड के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 55 वाहनों की जांच की गईं। इसमें निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के चालान किए गए। वहीं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 42 स्कूली वाहनों की फिटनेस एवं सुरक्षा संबंधी जांच की गईं। सभी वाहनों की फिटनेस संतोषजनक पाई गई लेकिन चार स्कूली वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर लेकर जाने की लापरवाही पर सभी चारों वाहनों के चालान किए हैं। एआरटीओ प्रशासन प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही हैं। यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें