हमीरपुर। कोतवाली पुलिस ने शहर के किंग रोड पर तीन वर्षीय बच्चे को रोते लोगों ने देख लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को साथ लेकर उसके परिजनों की खोजबीन की।
काफी प्रयास के बाद पुलिस को पता चला कि बच्चा शहर के पुराना बेतवाघाट निवासी बाबू पुत्र कंहैया निषाद का है। पुलिस ने बच्चे को दंपति के सुपुर्द कर दिया। जिस पर उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो