फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मियों ने बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय हमीरपुर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन यूनियन के अध्यक्ष कर्म सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। एसोसिएशन की मांग की है कि पहली जनवरी 2017 से वेतन संशोधन, पेंशन संशोधन, सीधे भर्ती कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ, पेंशन अंशदान की कटौती, वेतनमान के अधिकतम की बजाय मूल वेतन करना, ट्रेड यूनियन गतिविधियां पर लगी रोक हटाई जाए।
इस मौके पर यूनियन सचिव एएस कौंडल ने कहा कि कर्मचारियों के वेतन संशोधन की मांग को बीएसएनएल मैनेजमेंट भी जायज मानती है। बाकायदा मैनेजमेंट ने भारत सरकार संचार मंत्रालय से तथ्यों सहित कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की सिफारिश की है, लेकिन अब तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहली जनवरी 2017 से वेतनमान संशोधन की मांग को सरकार टालना चाहती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजबूरन 13 जुलाई को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। 27 जुलाई को भी कर्मचारी मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कर्म सिंह ठाकुर, एएस कौंडल, राज कुमार, एएन नरोता, प्रकाश चंद, रामलाल, प्यार सिंह, सुरेश, तिलक राज, जोगेंद्र सिंह, त्रिलोक चंद, प्रदीप कुमार, रोशन लाल, जगतराम, सतीश कुमार, यशपाल, अश्वनी, अजीत कुमार, सुरेश कुमार, सुरजीत, मुस्ताक मोहम्मद, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें