फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 स्कूली वाहनों का किया गया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बुधवार को उप संभागीय परिवहन के यात्रीकर अधिकारी चंदन पांडेय ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान में 16 वाहनों का चालान किया है। विद्यालय के संचालकों से कहा कि किसी भी दशा में अनफिट वाहनों से बच्चे नहीं जाएं। चालकों को डीएल व विद्यालय की बसों के कागज कार्यालय से सत्यापन कराने के निर्देश दिए। वहीं देर शाम यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने यात्रीकर अधिकारी के साथ बस स्टैंड के आस पास डग्गामार वाहनों का अभियान चलाया। जिसमें रोडवेज बस स्टैंड के आसपास खड़े डग्गामार वाहनों को बस स्टैंड से 100 मीटर दूर वाहनों को खड़ा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पांच का ई-चालान किया। संवाद
विज्ञापन

निजी बसों के खिलाफ चलाया अभियान
मौदहा। बुधवार को एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में बड़े चौराहे में व्यापक अभियान चलाया गया। सड़कों के किनारे खड़ी निजी बसों व डग्गामार वाहनों को हटवाकर मंडी परिसर में खड़ा कराया गया। परिवहन निगम की बसें जो आगरा, मथुरा, दिल्ली की ओर जाती है, अक्सर खाली जाती हैं। जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से मुख्यमार्ग में पार्किंग करने वाले निजी बसों को मंडी परिसर में खड़ा कराने के साथ ही एआरटीओ को कार्रवाई के लिए लिखा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें