फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में अतिक्रमण से जूझ रहे हाईवे को मुक्त कराने के लिए नगर पंचायत ने पुलिस बल के साथ थाना चौराहा से लेकर बस स्टैंड व पैलानी तिराहा पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


कस्बे में हाईवे-34 सहित नगर के प्रमुख मार्गों में पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे आए दिन जाम लगने के साथ दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाने का सख्त कदम उठाया है। शनिवार को नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने कस्बा इंचार्ज सतीश कुमार यादव के साथ मिलकर हाईवे में थाना चौराहा से लेकर बस स्टैंड व पैलानी मार्ग में बस स्टैंड के दोनों तरफ बुलडोजर चलाया। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

इसके पूर्व शुक्रवार को पेट्रोल पंप से लेकर बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया गया था। ईओ ने बताया कि रविवार को पैलानी बस स्टैंड से रेलवे क्रॉसिंग तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद मैथिलीशरण गुप्त मार्ग व हाईवे में थाना चौराहा से लेकर नेहा चौराहा तक के अतिक्रमण को हटाकर नगर को साफ सुथरा बनाया जाएगा। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से सड़क किनारे पटरी में कब्जा जमाकर कारोबारी हैरान हैं। तमाम दुकानदार नुकसान से बचने के लिए अपना खुद समेटने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


अतिक्रमण अभियान के दौरान लूटपाट का आरोप
राठ। नगर के पठनऊ मोहल्ला निवासी जुबेदा खातून ने बताया कि वह कोट बाजार में फलों का ठेला लगाती है। शुक्रवार को दिन के 2 बजे स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा था। बताया कि इस अभियान में उसके पुत्रों व नातियों के साथ मारपीट की गई है। बताया उसकी गोलक में पडे़ 30 हजार रुपये राहगीरों ने लूट लिए हैं। उच्चाधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने नुकसान बचाने के लिए खुद सामान समेटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें