फोटो18एचएएमपी32 सामूहिक विवाह समारोह में बैठे जोड़े। संवाद
हमीरपुर। राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विकासखंड मौदहा, सुमेरपुर, कुरारा, नगर पालिका हमीरपुर, मौदहा व नगर पंचायत सुमेरपुर, कुरारा के कुल 180 लाभार्थियों के सापेक्ष 155 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामकर वैवाहिक बंधन में बंध गए।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद व डीएम घनश्याम मीना सहित अन्य लोगों ने गणेश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। प्रशासन ने 300 गरीब बेटियों की शादी की तिथि 18 व 19 फरवरी को निर्धारित किया था।
बुधवार को कुल 180 जोड़ों का विवाह होना था, लेकिन शादी पंडाल में मात्र 155 जोड़े ही पहुंचे। ब्राह्मणों ने इन सभी जोड़ों का एक साथ वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधि-विधान से विवाह कराया कराया। सभी जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर एक दूजे का हाथ थामकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, प्रभारी डीडीओ राघवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल, बीडीओ आशीष कटियार द्वारा सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।