फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में जमकर झूमे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। अभिनव पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रस्तुती देकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम रवींद्र सिंह ने दीप जलाकर किया। अभिनव पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छाया, सुशील, खुशी, मेघा, पूजा, प्रिंशी, रिया, दीपशिखा, रोली सहित एक दर्जन छात्राओं ने ऐ वतन, मेरे वतन गीत पर मनमोहक डांस किया।
विज्ञापन


मुबीन, रिहान, सुरेश, प्रिंस, सोहल, हिमांशु आदि ने देशभक्ति गीत पर डांस किया। खुशी, आयुषी, सत्यांशी, मुस्कान, तनू व शिवानी ने छम्मा छम्मा गीत पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बेटी बचाओ व स्वच्छ भारत अभियान पर छात्रों ने नृत्य किया। इससे पूर्व एसडीएम रावेंद्र सिंह ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक एसके सिंह, डा. मेहरलाल, ममता राजपूत, मुकेश यादव, एसओ जरिया रामजीत सिंह आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें