फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ लोनिवि करेंगे होर्डिंग मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। रावमापा बाल हमीरपुर के सामने रेन शेल्टर के बाहर होर्डिंग लगाने के मामले की जांच लोक निर्माण विभाग के एसडीओ करेंगे। लोनिवि के एक्सईएन ने एसडीओ सदर को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने नगर परिषद को चेताया है कि अगर होर्डिंग के खंभे विभाग की सड़क के एरिया में पाए गए तो पेनल्टी भरनी पड़ेगी। ‘अमर उजाला’ ने अपने 4 जुलाई के अंक में पृष्ठ नंबर पांच पर इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। नगर परिषद हमीरपुर ने पौने चार लाख की लागत से रावमापा हमीरपुर के सामने रेन शेल्टर का निर्माण करवाया था। अधिकतर राशि रेन शेल्टर की आकर्षक छत पर खर्च की गई। अब नगर परिषद ने इस रेन शेल्टर के आगे प्राइवेट संस्थान का होर्डिंग लगा दिया है। इससे रेन शेल्टर की खूबसूरती प्रभावित हो रही है, शहर के 11 वार्डों में से इसी स्पॉट पर होर्डिंग लगाना भी शहरवासियों को अखर रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और लोनिवि से शीघ्र इस बारे में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोनिवि के एक्सईएन एनपीएस चौहान ने कहा कि अगर नगर परिषद ने विभाग की सड़क पर होर्डिंग लगाया होगा तो निमयानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच का जिम्मा एसडीओ सदर को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें