फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकडैम से 220 बीघे में सिंचाई का लाभ मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। खरेला निकास गांव में बड़ा नाला पर 18 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके बन जाने से अगले वर्ष इस क्षेत्र के दर्जनों किसानों की 220 बीघे में सिंचाई का लाभ मिलेगा। इसी नाले में दूसरे स्थान पर भी चेकडैम स्वीकृत हो गया है। उधर लघु सिंचाई विभाग ने टेंडर प्रक्रिया प्रस्तावित की है।
विज्ञापन


खरेला निकास गांव में सिंचाई के संसाधन पर्याप्त नहीं है। इस कारण किसानों ने गांव से निकले बड़ा नाला पर चेकडैम निर्माण कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। किसानों ने छह चेकडैम निर्माण करवाने की बड़े नाला पर मांग की थी।

शासन के निर्देशों के तहत जिला योजना से इस नाले पर इंद्रजीत राजपूत के खेत के सामने एक चेकडैम स्वीकृत हुआ। लघु सिंचाई विभाग ने 18 लाख की लागत से चेकडैम का निर्माण कार्य जारी करा दिया है। चेकडैम का निर्माण अभी 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। एक महीने के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


स्टेडियम के निर्माण से इसके आसपास आने वाले डेढ़ दर्जन किसानों की लगभग 200 बीघा खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। हालांकि इस चेकडैम का लाभ अगले वर्ष बारिश होने पर किसानों को मिल सकेगा। उधर इसी नाले पर एक किमी दूर एक चेकडैम और स्वीकृत हो गया है। जिसका टेंडर भी लघु सिंचाई विभाग ने अगले पखवाड़े प्रस्तावित है।
विज्ञापन



बड़ा नाला पर 18 लाख की लागत से तैयार किया जा रहा चेकडैम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें