फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईस्कूल की 140 व इंटरमीडिएट की 130 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Thu, 19 Mar 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल की 140 और इंटरमीडिएट की 130 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गईं। यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई। मूल्यांकन के बाद जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में मूल्यांकन के लिए कुल 653 परीक्षक लगाए गए हैं। इनमें श्रीविद्या मंदिर में हाईस्कूल के लिए 342 व जीआईसी में 311 परीक्षक इंटरमीडिएट की पुस्तिकाओं की जांच के लिए तैनात किए गए हैं। मूल्यांकन के पहले दिन परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया और अन्य जरूरी जानकारी दी गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मूल्यांकन कार्य किया गया। इनमें हाईस्कूल की करीब 140 व इंटरमीडिएट की 130 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई हैं। कई विषयों की अभी उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों तक नहीं पहुंची हैं। इससे कई परीक्षक वापस लौट गए। बृहस्पतिवार से सुबह 10 बजे से मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाएगा। साथ ही सभी विद्यालयों को जल्द उत्तर पुस्तिकाएं भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें