फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मतदाता बनने के लिए 1,382 ने किया ऑनलाइन आवेदन

Sat, 13 Dec 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के बीच चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोटर बनने के लिए लोगों में जागरूकता देखने को मिली। हमीरपुर में 1,382 ने फार्म छह ऑन लाइन भरा है। इन सभी के नाम नई मतदाता सूची में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


एसआईआर को लेकर पहले दिन से ही मतदाता जागरूक नहीं रहा। इसकी वजह से बीएलओ के सामने तमाम चुनौतियां भी सामने आई। सबसे अधिक परेशानी तो गणना प्रपत्रों का कलेक्शन करने में हुई। तीन-तीन बार घर जाने के बावजूद गणना प्रपत्र जमा नहीं करा पाए। वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी जागरूक लोग सामने आए है जो मतदान और मतदाता का महत्व समझते है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के बीच चुनाव की वेबसाइट पर 819 ने फार्म छह को ऑनलाइन दर्ज कराया है। इसमें से 111 वह भी है जो पहली बार मतदाता बनने के लिए उत्साहित है।
इसी प्रकार राठ विधानसभा से 563 ने मतदाता बनने के लिए ऑन लाइन आवेदन किया है। इसमें से 71 आवेदन वह है जो पहली बार मतदाता बनेंगे। अगर आप अभी मतदाता नहीं बने है तो देर मत करिए चुनाव आयोग की वेबसाइट voter.eci.gob.in पर जाइए और नए मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कीजिए। इसके बाद बीएलओ तस्दीक करने के लिए घर आएगा।
विज्ञापन





ऑनलाइन या ऑफलाइन भर सकते फार्म-6

फार्म-6 निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किया गया फार्म है। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए फार्म छह भरा जाता है। यदि आप वोटर नहीं हैं या फिर आपकी उम्र इसी साल 18 वर्ष पूरी हुई है, तो आप इस फार्म को भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। साथ ही आप एक जगह से दूसरी जगह अपना वोट ट्रांसफर भी इसी फार्म के जरिए कर सकते हैं। आवेदक को फॉर्म में अपना नाम,उम्र, लिंग, जन्म स्थान समेत अन्य सामान्य जानकारी भरनी होती है।




राजनीतिक दलों के बीएलए को सौंपी एएसडी मतदाता सूची

हमीरपुर। एसआईआर में पारदर्शिता के लिए निर्वाचन प्रशासन ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए (बूथ लेबल एजेंट) को सर्वे के बाद मतदाता सूची से नाम हटाए जाने वाली सूची सौंपी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने जीजीआईसी के मतदेय स्थल पर पहुंच कर वहां का निरीक्षण किया और सूची सौंपी। यहां पर कांग्रेस का कोई एजेंट नहीं मिला।

जनपद में एसआईआर के तहत चले सर्वे में लगभग 92,969 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसमें से 15,143 मतदाता मृतक है। 34,878 मिले ही नहीं, 37,811 स्थानांतरित और 2,934 ऐसे मतदाता जो पहले से नामांकित थे उन्होंने एक स्थान से अपना गणना प्रपत्र स्वत: ही वापस कर दिया। 2,203 ऐसे मतदाता जो अन्य किसी कारण में दर्ज है। यह सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए को सौंपी गई है। उनसे कहा गया कि वह इसका अवलोकन कर लें और अगर कोई नाम उन्हें लगता है गलत तरीके से कट रहा है तो उसका नाम दोबारा से जुड़वा सकते है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने जीजीआईसी के मतदेय स्थल 103, 104, 105 व 106 पर पहुंच कर वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलए से मुलाकात की। कहा कि आप अपने बूथ के बीएलओ के संपर्क में रहें। जो नाम जुड़वाना है उसका प्रमाणिकता के लिए आवश्यक दस्तावेज मुहैया कराएं। वहीं बीएलओ से कहा कि जो नाम बीएलए देते है उनकी तहकीकात अवश्य कर लें। इस दौरान तहसीलदार रविंद्र पाल सिंह, धमेंद्र सिंह पाल आदि मौजूद रहे।





बीएलओ ने बीएलए के साथ बैठक कर मांगा सहयोग

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बूथ में शुक्रवार को सभी बीएलओ ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नियुक्त बीएलए के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें एएसडी मतदाता सूची सौंपी। इसी के साथ काम के लिए सहयोग की अपील की। कस्बे के बीएलओ रामकुमार वर्मा, अरविंद कुमार, भरत कुमार, गीता देवी, आलोक कुमार, सत्येंद्र कुमार ने सुपरवाइजर रामरूप साहू के साथ मिलकर राजनीतिक दलों के नियुक्त किए गए बीएलए दिगपाल सिंह चंदेल, गीता ओमर, जगमोहन, सुमित कुमार,अंकित सिंह के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए समय अवधि बढ़ाया है। बीएलओ ने बीएलए को जानकारी देते हुए कहा कि बाहर रह रहे लोग शेष बचे हुए हैं। ऐसे लोगों को लाकर कार्यवाही पूर्ण कराकर सहयोग प्रदान करें। बीएलए ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि आखिरी दो दिन बीएलओ को बूथ पर बैठने के निर्देश दिए जाए, ताकि छूटे हुए वोटर वहां पहुंच कर अपने आवेदन भर सकें। संवाद



जब से मिला एसआईआर काम, तब से नहीं आए पढ़ाने

बिवांर (हमीरपुर)। जब से चुनाव आयोग ने शिक्षकों को एसआईआर का काम दिया है तब से लेकर आज तक कुछ शिक्षक ऐसे है जो स्कूल ही नहीं गए। इस वजह से पहले बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई और अब परीक्षा प्रभावित हो रही हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में हकीकत सामने आई है।
चार नवंबर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था। इसे चार दिसंबर तक चलना था। हालांकि समय सीमा बढ़ा दी गई। बीएलओ बनाए गए कुछ शिक्षक एसआईआर का कार्य लगभग पूरा करने के बाद भी अपने विद्यालय नहीं जा रहे है। संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की। इसमें सबसे पहले टीम कस्बा बिवांर के कन्या प्राथमिक विद्यालय पहुंची। यहां पर रामादेवी ,कविता देवी और आशा देवी मौजूद मिलीं। बताया कि प्रधानाचार्य का कानपुर में ऑपरेशन हुआ है,जो मेडिकल अवकाश पर है। शिक्षामित्र लक्ष्मण बीएलओ है। जब से वह बीएलओ बने है तब से स्कूल ही नहीं आए। प्राथमिक विद्यालय बिवांर के प्रधानाचार्य शक्ति मिश्र ने बताया कि उनके स्कूल के दो अध्यापक बलवान सिंह और नरेंद्र कुमार बीएलओ हैं, जो स्कूल नहीं आ रहे। इस वजह से इन स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई तो प्रभावित हुई ही है और अब तो परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

इनसेट

ये शिक्षक आ रहे स्कूल
लोदीपुर निवादा में कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह चंदेल ने बताया कि उनके विद्यालय के प्रदीप कुमार बीएलओ हैं लेकिन वे विद्यालय आ रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल बिवांर के इंचार्ज प्रधानाचार्य हरनारायण गुप्त ने बताया कि उनके विद्यालय से संतोष वर्मा बीएलओ हैं जो काम पूरा होने के बाद से लगातार आ रहे है।

वर्जन

जो बीएलओ काम पूरा कर चुके है उनको विद्यालय आना अनिवार्य है। बीएलओ बने शिक्षकों से काम का अपडेट लिया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं चल रही हैं,ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

आलोक कुमार सिंह, बीएसए हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें