फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से आठ वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बिदोखर मेंदनी में बुखार से एक बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। बिदोखर मेंदनी निवासी बच्चू बाल्मीकि के पुत्र कार्तिक (8) को शनिवार को बुखार आया था। बताया बच्चे का उपचार गांव में प्राइवेट चिकित्सक से कराया था। उस समय बुखार उतर गया, लेकिन रविवार सुबह करीब दस बजे उसकी घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बुखार व सर्दी लगने से बालक की मौत हुई है। पिता बच्चू ने बताया कि उसे बुखार आने के अलावा कोई बीमारी नहीं थी। मृत बालक का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया है। इस मामले में सुमेरपुर पीएचसी के चिकित्सक परवेज कादरी ने कहा कि उनके यहां ऐसा कोई मरीज नहीं आया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें