फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज विभाग ने दोसड़का में बिना बिल के पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ लगते दोसड़का कस्बे में पंजाब के एक व्यापारी से 8.35 लाख रुपये का सोना बिना बिल के पकड़ा है। यह व्यापारी हमीरपुर आ रही एक बस में सवार था। विभाग की टीम ने दोसड़का में व्यक्ति की जब चेकिंग की तो उससे बिना बिल के 8.35 लाख रुपये की कीमत का करीब 265 ग्राम सोना बरामद हुआ है। विभाग ने व्यापारी को इसके लिए 50 हजार रुपये जुर्माना भी ठोका है।
विज्ञापन

रविवार को विभाग की टीम में सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर चेत राम ठाकुर, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और मनोज कुमार ने दोसड़का में एक बस से व्यापारी की तलाशी के दौरान 265 ग्राम सोने के आभूषण बिना बिल के पकड़े हैं। व्यापारी गहनों की सफाई के लिए इन्हें हमीरपुर ला रहा था। सोने के गहनों का बिल न होने पर विभाग की टीम ने व्यापारी को 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इससे पूर्व बड़सर क्षेत्र में भी विभाग की टीम ने ऐसे ही बिना बिल के सोने के गहनों को पकड़ा था। वह व्यापारी भी पंजाब से ही बड़सर आया था। इस संबंध में उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर कुलभूषण गौतम ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोसड़का में पंजाब के व्यापारी से बिना बिल के करीब 8.35 लाख रुपये के सोने के गहने पकड़े गए हैं। व्यापारी को विभाग ने 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें