फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: लाइनमैन पर 1500 रुपये मांगने का आरोप

Sun, 22 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के चकोठी गांव के किसान राम औतार ने बिजली विभाग के लाइनमैन पर बिल जमा करने के नाम पर 1500 रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। किसान ने लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




किसान राम औतार ने बताया कि करीब चार माह पहले वह जल्ला पावर हाउस बिजली बिल जमा करने गए थे। वहां रिठारी गांव के लाइनमैन ने उनसे 1500 रुपये लेकर बिल जमा करने का वादा किया, लेकिन अब तक न तो बिल जमा हुआ और न ही रकम लौटाई।

राम औतार ने कहा कि रसीद मांगने पर लाइनमैन ने पहले अगले दिन देने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने बताया कि जेई को भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। परेशान होकर उन्होंने थाना कुरारा में सूचना देकर लाइनमैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राम आसरे ने बताया कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें