फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: समारोह में 13 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

विज्ञापन
फोटो 22एचएएमपी 18- सर्वसजातीय सामूहिक विवाह समारोह में वरमाला पहनाते वर वधू। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर)। कस्बे के गायत्री तपोभूमि परिसर में संगम सेवा ट्रस्ट की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 13 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे ने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान तपोभूमि के महंत स्वामी जगन्नाथ महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुए। इस अवसर पर श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक चंद्रपाल सिंह सचान, बउआ द्विवेदी, गीता ओमर, डॉ. सुरेश कुमार, योगेश योगी, पवन टेलर, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय प्रजापति ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर सम्मानपूर्वक विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें