भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के गायत्री तपोभूमि में संगम सेवा ट्रस्ट ने सर्वजातीय सामूहिक विवाह में समारोह आयोजित कर 12 जोड़ों का विवाह कराया। वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनकर जीवनसाथी चुना।
कस्बे की तपोभूमि में संगम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय प्रजापति ने शनिवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया। इस समारोह में अमृतसर पंजाब से आए निर्वाण पीठाधीश्वर महंत दिव्यांबर महाराज ने समारोह में मौजूद रहकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष पवन ट्रेलर, गीता ओमर, रामनारायण कबीर आदि ने मौजूद रहकर वर वधू को घर गृहस्थी की सामग्री उपहार में देकर विदा किया। (संवाद)