फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा में 869 अभ्यर्थी पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस विभाग में जिला के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन वीरवार को ब्लॉक हमीरपुर और सुजानपुर के अभ्यर्थियों की भर्ती हुई। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन 1830 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए थे, जिनमें से 1497 अभ्यर्थी ही ग्राउंड टेस्ट के लिए उपस्थित हुए।
विज्ञापन

इनमें से 869 अभ्यर्थी ही अगले इवेंट के लिए उत्तीर्ण हुए। दस्तावेज में 89, लंबाई में 110, हाई जंप 295, लांग जंप में 50 और 1500 मीटर दौड़ में 83 अभ्यर्थी बाहर हुए हैं। ग्राउंड टेस्ट में कुल मिलाकर 627 अभ्यर्थी बाहर हुए हैं। ग्राउंड टेस्ट पास करने के बाद सभी 869 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों की चयन किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन हमीरपुर और सुजानपुर ब्लॉक के 1497 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। इनमें से 869 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें