फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी युवक से बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़त ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बुधौलियाना मोहल्ला निवासी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि इंटर पास करने के बाद नौकरी की तलाश में था, तभी पठानपुरा मोहल्ला गायत्री नगर निवासी जयप्रकाश राठौर ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जिसके एवज में 11 लाख रुपये मांगे। उसने 15 जून 2019 को उसे 11 लाख रुपये दे दिए। स्टांप पर जरूरी काम के लिए रुपये लेने की बात लिखी। बताया कि उन्हें नौकरी नहीं मिली। पांच सितंबर को रुपये मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस व उच्चाधिकारियों से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में कोर्ट की शरण ली। सिविल जज जूनियर डिवीजन राठ के आदेश पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें