फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 गरीबों को बांटी समाजवादी राहत सामग्री

Fri, 27 May 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
सामग्री बांटती डा. अम्बेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील परिसर में गुरुवार को सपा की पूर्व विधायक व प्रभारी विधानसभा डा. अम्बेश कुमारी के साथ  उप जिलाधिकारी रामयश गौतम ने एक हजार गरीबों को समाजवादी राहत पैकेट बांटे।
विज्ञापन


सूखे बुंदेलखंड में भूख से जूझ रहे गरीबों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहत पैकेट बांटने की घोषणा की थी। गुरुवार को सपा की पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने राठ ब्लाक के गोहानी राठ, पथनौड़ी, परा, रौरौ, कस्बाखेड़ा, कैथी बदनपुरा, बिहगांव, पहाड़ीवीर, ददरी, धमना, पड़रा, मवई और चिल्ली सहित 20 गांवों के एक हजार गरीब अन्त्योदय परिवारों को 25 किलो आलू, एक किलो घी का पैकेट, दूध का पाउडर, तेल, दाल और 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, एक  किलो चीनी, 200 ग्राम हल्दी बांटी।

इस मौके  पर उन्होंने कहा आजादी के बाद से किसी भी दल ने यह कार्य नहीं किया जो उनकी सपा सरकार ने किया है। कहा कि बुंदेलखंड में सूखे की मार से गरीब विचलित न हों। उनकी सरकार प्रत्येक गरीब का ख्याल रखे है। इस मौके पर तहसीलदार परशुराम, नायब तहसीलदार, योगेंद्र कुमार, कामता बाबू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें