फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत लोगों को लगी पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 18 साल से अधिक उम्र की लक्षित शत-प्रतिशत आबादी को कोविड टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट भी 95 फीसदी के पार जा चुका है।
विज्ञापन

16 जनवरी 2021 से जनपद में कोविड टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 18 साल से अधिक उम्र की 7.94 लाख आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शासन ने भी 31 जनवरी तक शत-प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली डोज लगाने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। सीएमओ डॉ.ए.के रावत ने बताया कि सोमवार की दोपहर 12 बजे तक 18 साल से अधिक उम्र की आबादी का शासन ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उसे विभाग ने प्राप्त कर लिया है। इस आयुवर्ग की शत-प्रतिशत आबादी को पहली डोज लग चुकी है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। जिले में दोनों डोज लेने वालों का प्रतिशत 65 फीसदी के आसपास पहुंच रहा है। अब पूरा जोर दूसरे डोज का प्रतिशत बढ़ाने पर है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना को लेकर विभाग पूरी तरह सचेत है। अभी तक कोरोना के जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें 95 फीसदी की रिकवरी हो चुकी है। ज्यादातर मरीज बिना लक्षण वाले मिले हैं। 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों के टीकाकरण में भी स्थिति बेहतर हुई है। करीब 77 हजार लक्ष्य के सापेक्ष कल तक 43 हजार लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें