फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुष्कर्मी चचेरे भाई को 10 साल का कारावास

Sat, 28 Nov 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। करीब ढाई साल पुराने दुष्कर्म के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया। जिला सत्र न्यायाधीश रामप्यारे की अदालत ने दोषी चचेरे भाई प्रमोद कुशवाहा को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही सात हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने 12 अप्रैल 2024 को पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करके अपने घर का भरण पोषण करता है और वह अपने मायके में रहती है। वह कुछ मानसिक रूप से दिव्यांग के कारण सूना मौका पाकर आठ अप्रैल 2024 की सुबह करीब 11 बजे उसके मोहल्ले का चचेरा भाई उसके घर में घुस आया और अंदर से कुंडी बंद करके उसके साथ करीब तीन घंटे दुष्कर्म किया।
यह पूरी घटना उसने शाम को अपने माता-पिता व अपनी बेटी को खेत से आने पर बताई। उन्होंने उसके घर में उलाहना दिया तो उसकी मां विद्या उसे इस बार माफ करने को कहने लगी, नहीं तो उसे व उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी। इसके पूर्व भी उक्त युवक उसके साथ ऐसा कृत्य कर चुका था। 11 अप्रैल 2024 को उसका पति घर आया तो उसके साथ थाने आकर शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था। विवेचना में आरोपी मां को मामले से बाहर कर दिया गया। शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें