फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब गरीबों का होगा दुर्घटना और जीवन बीमा

Tue, 22 Jan 2013 12:07 PM IST
मनीष श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में रहने वाले गरीबों को जल्द ही दुर्घटना और जीवन बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार की मदद से जल्द ही जीवन श्री योजना चलाई जाएगी। इस योजना की शुरुआत दो जिलों से की जाएगी। इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ही चलाया जाएगा। इसका संचालन भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के जरिए ही होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अभी तक केवल तीस रुपये देकर तीस हजार रुपये तक इलाज किया जा सकता है। इसमें व्यवस्था की गई है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले तीस रुपये देकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह पंजीकरण कराने के बाद बीमा कंपनी हर परिवार का स्मार्ट कार्ड बना देती हैं। इस कार्ड को दिखाकर अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है।

यूपी में पिछले साल राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश भर में 42 लाख गरीब पंजीकृत किए गए थे। इस बार भी करीब इतने ही गरीबों को इसका लाभ मिलेगा। जीवन श्री योजना का पंजीकरण, प्रीमियम और बीमा कंपनी अलग होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वित्त और नियोजन विभाग इसका अध्ययन करेगा। इसके बाद यह योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन


इन दो जिलों में पहले शुरूआत
शुरुआत में इस योजना को गोंडा और सहारनपुर में लागू करने की योजना है। इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यालय ने तैयार किया है। इस योजना में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के कर्मचारियों के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दिए गए स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कार्ड की क्षमता भी 32 केबी से बढ़ाकर 64 केबी कर दी गई थी, इसलिए सारे आंकड़े अलग से रखे जाएंगे।

यह मिलेगा फायदा
जीवन श्री योजना के तहत दुर्घटना में विकलांग 35 हजार रुपये, अधिक विकलांग होने पर 75 हजार और मृत्यु होने पर एक लाख रुपये तक देने की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें