फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हेमराज को वीरता पुरस्कार, परिजनों को सुविधाएं

Tue, 15 Jan 2013 10:45 AM IST
मथुरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद हेमराज के परिजनों को केंद्र एवं जम्मू कश्मीर सरकार 46 लाख रुपये देगी। यही नहीं, शहीद हेमराज को वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। उसके परिवार के दो लोगों को नौकरी के साथ पेट्रोल पंप अथवा गैस एजेंसी भी दी जाएगी। शहीद परिवार को पूरी पेंशन दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


इस आशय की घोषणा यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर शहीद हेमराज के गांव पहुंचे केद्रींय रक्षा राज्य मंत्री कुंवर भवर जितेंद्र सिंह एवं नेता कांग्रेस विधानमंडल दल प्रदीप माथुर ने सोमवार को की। रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि हेमराज की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्हें वापस तो नहीं लाया जा सकता परंतु भारत सरकार शहीद के परिवार के साथ है।

प्रदीप माथुर ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक दोनों शहीदों की शहादत पर गर्व करता है। पाकिस्तान की इस दरिंदगी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हम केंद्र सरकार से पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे। इससे पूर्व नेताद्वय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भवर जितेंद्र सिंह की घोषणाएं
- शहीद को मिलेगा वीरता पुरस्कार।
- केंद्र सरकार देगी 41 लाख रुपये।
- जम्मू-कश्मीर की राज्य सरकार देगी 5 लाख रुपये।
- परिवार के दो सदस्यों को मिलेगी नौकरी।
- गैस एजेंसी अथवा पेट्रोलपंप भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणाएं
- शहीद के दोनों भाइयों की नौकरी के लिए मंगाया बायोडाटा।
- शेरनगर का होगा विकास, सड़क निर्माण शुरू, बदला ट्रांसफार्मर।
- गांव में हेमराज के नाम पर बनेगा शहीद पार्क।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें