फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बनने के लिए 20 मिनट में 4.8 किमी की दौड़

Wed, 20 Mar 2013 11:47 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए नियमों में व्यापक बदलाव कर दिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस आरक्षी सेवा और प्रोन्नति नियमावली-2008 में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब पुरुष सिपाहियों को दस किलोमीटर की जगह बीस मिनट में केवल 4.8 किलोमीटर ही दौड़ना होगा।
विज्ञापन


वहीं महिला सिपाहियों को 18 मिनट में केवल 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा। राज्य मंत्रिपरिषद ने इन नियमों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत तय किया गया है कि सीधी भर्ती के लिए पहले प्रारम्भिक परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक परीक्षा और फिर लिखित परीक्षा होगी।

शारीरिक परीक्षा 100 अंकों की और लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। प्रारम्भिक परीक्षा से मुख्य लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए 35 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। जो भी पुरुष सिपाही 20 मिनट में 4.8  किलोमीटर की दौड़ पूरी करेगा, उसे 100 अंक मिलेंगे। अगर यही दौड़ वह 20-25 मिनट में पूरी करता है तो उसे 80 अंक और अगर वह इसे 25-30 मिनट के बीच पूरी करता है तो उसे 60 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


75 फीसदी प्रमोशन वरिष्ठता से
कैबिनेट ने सिपाही से मुख्य आरक्षी पद पर भी प्रोन्नति के लिए नियमों में बदलाव कर दिया है। अब 75 फीसदी प्रोन्नति वरिष्ठता के अनुसार और 25 फीसदी लिखित परीक्षा से की जाएगी। अभी तक सारी प्रोन्नतियां परीक्षा के जरिए होती थीं। इसके लिए सेवा नियमावली में बदलाव किया गया है।

लिखित परीक्षा से प्रोन्नति चाहने वाले सिपाहियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इनमें सिपाही की न्यूनतम सेवा सात साल होनी चाहिए। साथ ही उसे बीते तीन सालों के भीतर किसी मामले में प्रतिकूल प्रविष्टि, दंड नहीं मिला होना चाहिए।

वरिष्ठता से प्रोन्नति पाने के लिए 100 अंक पाना जरूरी होगा। इसमें 100 में 60 अंक वार्षिक प्रविष्टि और सेवा रिकार्ड के, दस अंक प्रशिक्षण के और 30 अंक सेवा काल के दौरान मिले नगद पुरस्कारों के गिने जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें