फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में युवा महोत्सव का आज होगा आगाज

Wed, 24 Feb 2016 02:14 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार से राज्य स्तरीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव-2016 का आगाज हो रहा है। ‘संवेग’ नाम से आयोजित दो दिवसीय इस महोत्सव में नृत्य और संगीत का रंग जमेगा तो रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कार्टून जैसी प्रतियोगिताओं के जरिए प्रदेश भर की युवा प्रतिभाओं का हुनर देखने का मौका भी मिलेगा। इस आयोजन की शुरुआत सुबह साढ़े नौ बजे यूनिवर्सिटी परिसर के खेल मैदान में सांस्कृतिक रैली के साथ होगी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह रैली खेल मैदान से शुरू होकर यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार से होते हुए दीक्षा भवन तक जाएगी। हालांकि महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन दोपहर साढ़े 11 बजे कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद करेंगे। डॉ. सुधीर ने बताया कि कुल पांच वर्गों में 17 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें राज्य के 10 विश्वविद्यालयों के 300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गीत-संगीत और दृश्य कला से जुड़ी प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी के ललित कला व संगीत विभाग को सौंपी गई है, जबकि काव्यगोष्ठी, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता हिंदी विभाग के निर्देशन में होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य युवा महोत्सव की मेजबानी का अवसर गोरखपुर यूनिवर्सिटी को 11 वर्षों के बाद मिला है। इससे पहले यूनिवर्सिटी में यह आयोजन 2005 में हुआ था।
विज्ञापन


आज होने वाली प्रतियोगिताएं
आयोजन ------------- समय ------------- स्थल
सांस्कृतिक रैली ------------- सुबह 9.30 ------------- खेल मैदान
उद्घाटन सत्र ------------- दोपहर 11.30 ------------- दीक्षा भवन
काव्यपाठ ------------- दोपहर  01.45 ------------- संवाद भवन
भाषण ------------- दोपहर 02.45 ------------- संवाद भवन
वाद-विवाद ------------- शाम 04.00 ------------- संवाद भवन
रंगोली ------------- दोपहर 02.00 ------------- कन्वेंशन हॉल
इंस्टालेशन ------------- दोपहर 02.00 ------------- कन्वेंशन हॉल
क्ले मॉडलिंग ------------- दोपहर 02.00    कला विभाग
पोस्टर मेकिंग    दोपहर 02.00 ------------- कला विभाग
एकांकी ------------- दोपहर 01.45 ------------- दीक्षा भवन
प्रहसन ------------- शाम 05:00 ------------- दीक्षा भवन
समूह गान ------------- दोपहर 01.45 ------------- संवाद भवन
शास्त्रीय वादन ------------- दोपहर 03.45 ------------- संवाद भवन
शास्त्रीय गायन ------------- शाम 05.15 ------------- संवाद भवन
सांस्कृतिक प्रस्तुति ------------- शाम 06.30 ------------- दीक्षा भवन

कल होने वाली प्रतियोगिताएं
मूक अभिनय ------------- सुबह 10.00 ------------- दीक्षा भवन
समूह लोकनृत्य ------------- सुबह 11.00 ------------- दीक्षा भवन
एकल सुगम गायन ------------- सुबह 10.00 ------------- संवाद भवन
कोलाज ------------- सुबह 09.30 ------------- कन्वेंशन हॉल
कार्टून ------------- सुबह 09.30 ------------- कन्वेंशन हॉल
पुरस्कार वितरण ------------- दोपहर 01.00 ------------- दीक्षा भवन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें