फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा प्रेमी, भाई को मारी गोली, परिजनों ने आरोपी को पीटकर मार डाला

Sun, 02 Jun 2019 10:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है। गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके क्षेत्र के मजनू पुलिस चौकी अंतर्गत शेरपुर चमराह में तड़के सुबह 5 बजे आपत्तिजनक अवस्था मे पकड़े जाने पर प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को गोली मार दी। 
विज्ञापन


बाद में लड़की के परिजनों ने प्रेमी की पकड़कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि सूरजपाल पुत्र स्वर्गीय हरीश चंद्र पाल का अपने ही गांव के लड़की से दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। 

देर रात सूरजपाल लड़की के घर में गया, लड़की के घरवालों ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। सूरजपाल ने बिना कुछ सोचे समझे लड़की के भाई गौतम पाल पर गोली चला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम पाल को घायल होता देख लड़की के घरवालों ने सूरजपाल को पकड़ कर धुनाई कर दी। जिसका मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। 

गौतम पाल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज,  इस्पेक्टर चिलुआताल तथा मजनू चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें