फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेवफाई से आहत युवक ने प्रेमिका से ऐसे लिया बदला, देखकर पुलिस भी हुई हैरान

Mon, 18 Feb 2019 06:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती के मुंडेरवा थाना इलाके के एक गांव में युवती पर तेजाब फेंकने के आरोपी को पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बेवफाई को कारण बताया है।
विज्ञापन


सोमवार को एएसपी पंकज ने बताया कि आरोपी सलमान कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के तुरकहवा का रहने वाला है। जो कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के कटहवा चौराहा के पास सवारी गाड़ी चलाता था। 

मुखबिर की सूचना पर रविवार रात करीब आठ बजे बुद्ध तिराहे से मुंडेरवा पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सलमान ने बताया कि 5-6 माह पहले युवती अपनी मां का इलाज कराने खलीलाबाद आई थी। मैं बोलेरो चलाता था।
विज्ञापन


जिसे रिजर्व कराकर अपने घर मुंडेरवा क्षेत्र के एक गांव ले गई। तभी से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। नजदीकियां आगे चलकर पति-पत्नी जैसे व्यवहार में बदल गईं। रुपये पैसे लेना देना, घर का सामान लाना और अन्य मांगें भी पूरी करने लगा
विज्ञापन

करीब 15-20 दिन पूर्व किसी और लड़के से संबंध हो गया। मैंने जो मोबाइल फोन दिया था उसकी सिम तोड़कर फेंक दी। किसी प्रकार का कोई रिश्ता नहीं रखने की हिदायत भी दी। 

इसी द्वेष में खलीलाबाद के कटाई चौराहे पर शराब खरीदकर पी ली। आगे बढ़ने पर गन्ना लदा ट्रैक्टर दिखाई पड़ा जहां कोई नहीं था। उसकी बैट्री से तेजाब निकाल कर युवती के गांव पहुंचा। जहां घर के बगल झाड़ी में छिप गया। 

जब वह अपने बड़े पिता के घर जा रही थी तभी पीछे चल दिया सुनसान जगह देख कर तेजाब को उसके चेहरे पर फेंक दिया। वहां से भाग कर सुबह अपने कमरे पर पहुंचा। जहां से दिल्ली भागने के फिराक में था कि बुद्धा तिराहे पर पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा कन्हई प्रसाद, स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, एसआई दिलीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, सुरेन्द्र यादव के अलावा कांस्टेबल आदित्यपाण्डेय, अजय दुबे, अरुणेश यादव, अमित पाठक, सदानन्द, ओमप्रकाश शाह, हनुमान यादव आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें