फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला कसकर हत्या, सुबह गांव में खेत किनारे शव मिलने से सनसनी

Sun, 03 Mar 2019 08:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गोरखपुर के बड़हलगंज दिस्तौवलिया गांव में राजमिस्त्री का काम करने आए रामशरण (32) की गला कसकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह गांव में खेत किनारे शव पाए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद घरवालों को जानकारी दी। 

विज्ञापन


मौत की खबर पाते ही उसके परिजन भी घटनास्थल पर आ गए और बताया कि रात में वह घर नहीं लौटा था। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज जांच में जुटी है। परिजनों ने भी किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

बरडीहा सीधेगौर गांव निवासी रामशरण शनिवार की सुबह ही घर से निकला था। दिस्तौवलिया गांव में एक निर्माणाधीन मकान को बनाने का काम करने के बाद शाम को मजदूरी लेकर घर जाने को निकल गया। उधर, घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। 
विज्ञापन


साथी मजदूरों ने भी अकेले जाने की बात बताई और फिर रविवार की सुबह खेत में ग्रामीणों ने उसका शव खून से लतपत शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गले पर कसे जाने के निशान है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान हैं। घरवालों ने किसी दुश्मनी से इंकार किया है। पुलिस मृतक के मोबाइल की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें