फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्का न लेना देशद्रोह, मना करें तो बैंक कर्मी पर करें मुकदमा

Wed, 17 Jul 2019 02:20 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
दस के सिक्के - फोटो : Social Media
विज्ञापन

यदि बैंक अफसर या कर्मचारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का प्रचलित सिक्का लेने से इंकार करें तो आप मुकदमा कर सकते हैं। इसका प्रावधान सिक्का अधिनियम की धारा छह में दिया गया है। मुकदमा अदालत या फिर थाने में आईपीसी की धारा 188 (सरकारी नियमावली का अनुपालन न करना) के तहत दर्ज करा सकते हैं। इसमें एक महीने की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसकी जद में वे दुकानदार और व्यापारी भी आएंगे, जो सिक्का लेने से मना करते हैं। देशद्रोह की धारा 124ए (भारत सरकार का अपमान करना) में भी मुकदमे का प्रावधान है। देशद्रोह में आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

विज्ञापन


सिक्का न जमा कराने का मामला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के पास पहुंच गया है। भाजपा के नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने ट्वीट करके सिक्का की समस्या बताई। नगर विधायक ने कहा कि गोरखपुर में आरबीआई की नियमावली की अनदेखी की जा रही है। आरबीआई की तरफ से 1 जुलाई 2018, 26 जून 2019 और 1 जुलाई 2019 को सिक्कों से संबंधित मास्टर सर्कुलर भेजे गए हैं, फिर भी बैंकों की तरफ से सिक्के नहीं जमा कराए जा रहे हैं। इससे आम जनता और व्यापारी परेशान हैं। 

एसबीआई की जमा पर्ची से गायब 50 पैसा

आरबीआई के मुताबिक 50 पैसा लीगल टेंडर है, फिर भी भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की जमा पर्ची में 50 पैसे का जिक्र नहीं है। एसबीआई की सूरजकुंड शाखा की जमा पर्ची में जो ब्योरा है, उसके मुताबिक एक, दो, पांच, दस और 20 रुपये के सिक्के का जिक्र है। आरबीआई की नियमावली के अनुसार, बैंकों की किसी भी शाखा में रोजाना 50 पैसे के 20 सिक्के जमा कराए जा सकते हैं, जिसका वास्तविक मूल्य 10 रुपये होगा। 
विज्ञापन


रोजाना बदल सकते हैं एक हजार रुपये मूल्य के सिक्के

कोई भी व्यक्ति रोजाना एक हजार रुपये मूल्य का सिक्का बैंकों से बदल सकता है। निर्धारित मूल्य का सिक्का बदलने से बैंक इंकार नहीं कर सकते हैं।   
विज्ञापन


सिक्के        सिक्कों की संख्या     कुल मूल्य
1 रुपये        1000                   1000
2 रुपये         500                    1000
5 रुपये         200                    1000
10 रुपये       100                     1000
20 रुपये         50                     1000

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें