फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीही समाज ने मांगी अमन-चैन की दुआ

Sun, 10 Apr 2016 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कौवाबाग स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
मसीही समाज ने रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ ‘वर्ल्ड प्रेयर डे’ मनाया। इस मौके पर ‘चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया’ से जुड़े सभी चर्चों की महिलाएं कौवा बाग स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में इकट्ठा हुईं और सामूहिक रूप से विश्व में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत डीन ऑफ गोरखपुर संजय विन्सेंट की प्रार्थना और आशीर्वाद से हुई। उन्होंने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उसके बाद फैजाबाद से आई नलिनी जेम्स ने बतौर मुख्य वक्ता मसीही महिला सेवकों को प्रार्थना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सभी को एक-दूसरे के लिए प्रार्थना करना होगा। जब लोग सुखी होंगे, तो देश सुखी होगा और देश सुखी होगा तो समूचे विश्व में अमन-चैन बना रहेगा।

सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम के अगले चरण में भजनों की गूंज उठी। लीला लाल और उनकी टीम ने ‘मेरे जीने की तमन्ना यीशु...’ से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निधि लाल का रहा।
विज्ञापन


इस दौरान अनीता जेम्स, ललिता डुंगडुंग, एम दास, मेरी धर, जेनेथ लाल, राहेल कुल्लू, अंजलि खालको, परशीस मैसी, रीना लाल, टी फिलिप, लीना लारेंस, अनीता राजन, पादरी हिलेरी जसवंत, नवीन जेम्स, विशाल वॉकर, प्रेमचंद्र, आकाश कुल्लू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें