फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में महिलाओं ने चौकीदार को चप्पलों से पीटा, इस बात से थी नाराज

Tue, 26 Mar 2019 08:47 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पडरौना (कुशीनगर)
विज्ञापन
gorakhpur news
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर आईं खड्डा क्षेत्र के बंधूछपरा गांव की महिलाओं ने मंगलवार को अपने गांव के चौकीदार की चप्पलों से पिटाई कर दी। डीएम को ज्ञापन देकर लौटते समय परिसर में ही उन्हें चौकीदार मिल गया जिस पर महिलाओं ने जमकर गुस्सा उतारा। वे गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में चौकीदार को भी दोषी बता रही थीं। पुलिस ने बीच-बचाव कर चौकीदार को किसी तरह छुड़ाया।

विज्ञापन


बंधूछपरा गांव की रेहाना खातून, शकीला खातून, ताजरा खातून, मुन्नी देवी, फातमा, संगीता देवी आदि काफी संख्या में महिलाएं डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 मार्च की रात उनके गांव में राजकुमार और टुनटुन की हत्या हुई थी, मगर पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए रात में आकर महिलाओं और उनके रिश्तेदारों को परेशान कर रही है। 

उन्होंने घर से कुछ रुपये और सामान भी ले जाने का आरोप मढ़ा। उनका कहना था कि पुलिस गांव के निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। जमीन के विवाद में बेगुनाह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इन महिलाओं ने दोहरे हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद महिलाएं जब डीएम कार्यालय से बाहर निकलने लगीं तभी कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें गांव का चौकीदार आता दिखा। वह प्रधानमंत्री आवास से संबंधित प्रार्थना पत्र देने जा रहा था तभी महिलाओं ने उसे घेरकर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि दोहरे हत्याकांड में चौकीदार भी कहीं न कहीं दोषी है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और चौकीदार को छुड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें