गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के रियांव गांव निवासी 30 वर्षीय मीरा यादव को शनिवार रात सांप ने डस लिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि रात में मीरा अपने कमरे में सो रही थी तभी दो सांप आपस में खेलने लगे। खेलते-खेलते वे बिस्तर पर चढ गए और मीरा को डस लिए।
मीरा ने घरवालों को बताया मुझे सांप ने डस लिया है। परिजन आनन-फानन में लेकर दोहरीघाट सरकारी अस्पताल में ले गए जहां दवा करने के बाद मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बता दें कि महिला का पति थाईलैंड में रहता। उसकी एक चार बर्षीय लड़की है। उसके निधन से गांव में शोक की लहर दोड़ गई है।