देवरिया में पति द्वारा बेटे को पढ़ने के लिए पिटाई करना महिला को इतना नागवार लगा कि अपने तीन बच्चों के साथ उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इसमें एक बच्चा चार माह का है। घटना गोरखपुर-सिवान रेलखंड पर भाटपाररानी स्टेशन के सोहनपार रेलवे क्रॉसिंग की है। घंटों तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा।
शिनाख्त के बाद जीआरपी से चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव के निवासी दूधनाथ यादव के पांच पुत्रों में तीसरे नंबर पर सुग्रीव सऊदी में रहता है। करीब एक माह पहले वह गांव आया है।
बताते हैं कि मंगलवार को सुग्रीव अपने बड़े बेटे रितेश (12) को पढ़ाई करने के लिए डांट रहा था। बाद में उसकी पिटाई भी की। इसे लेकर उसका पत्नी मालती देवी (36) से विवाद हो गया।
मामला इस कदर बिगड़ा कि पत्नी तीन बच्चों रितेश (12), रीतू (4) व नितेश (4 माह) को लेकर घर से निकल गई। पास के ही बहोरवां गांव में मायका होने से घर वालों को लगा कि वह मायके चली गई।