फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कमरे में विवाहिता का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका

Sat, 12 Oct 2019 03:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोड़रनीलकंठ गांव में शनिवार सुबह घर के कमरे में विवाहिता की लाश बिस्तर पर पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है। घटना के बाद से ही मृतिका के ससुराल और मायके पक्ष के लोग परेशान थे और किसी तरह मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में लगे हुए थे। 

विज्ञापन


इसी बीच किसी ने शनिवार सुबह मामले की सुचना बड़हलगंज पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और संदिग्ध मानते हुए सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गले पर चोट के निशान मिलने से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। 

घटना बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोड़रनीलकंठ गांव की है। शनिवार सुबह यहां के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक घर में विवाहिता की मौत हो गई है और उसके ससुराल वाले पुलिस को सूचना देने की बजाय रात से ही मामले को मैनेज करने में जुटे हैं। मायके वालों के साथ बात नहीं बनी तो पति समेत परिवार के सभी पुरुष सदस्य घर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल रामाज्ञा सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उन्हें विवाहिता की लाश कमरे में बिस्तर पर पड़ी हुई मिली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए गांववासियों से घटना की जानकारी ली। गांववासियों ने पुलिस को बताया कि मृतक का नाम विवाहिता रानी है। करीब 17 महीने पूर्व गांव के रहने वाले कृष्ण पाल उर्फ भोला निषाद से उसकी शादी हुई थी। विवाहिता की कोई संतान नहीं है। 

जांच के दौरान पुलिस को विवाहिता के गले पर निशान मिले हैं। इसी के आधार पर पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है। बहराल कुछ देर बाद विवाहिता के भाई दिपक निषाद ने थाने पहुंच कर पति कृष्ण पाल उर्फ भोला, ससुर बेचन और सास समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या में गला दबा मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में धरपकड़ शुरू कर दी है। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि विवाहिता के भाई दिपक के तहरीर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिए गए हैं। इसकी विवेचना सीओ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें