फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने घर में घुसकर की महिला व बच्चों की पीटाई, जमीन बंटवारे के विवाद का मामला

Sat, 12 Oct 2019 02:41 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बच्चों के साथ भी हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बंटवारे की जमीन को लेकर कुछ मनचलों ने घर में घुसकर महिला व उसके बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना सिंहपुर गांव की है। इस दौरान महिला व उसके तीन बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं महिला व बच्चों की चीख-पुकार की आवाज सुनते ही पड़ोसी दौड़ कर पहुंचे तो बदमाश परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसके बाद पड़ोसियों ने चारों घायलों को इलाज के लिए निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके चार दिन पहले भी मनबढ़ों ने मारा-पीटा था। 

उन्होंने इसकी लिखित शिकायत कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रराई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश शर्मा व कैलाश शर्मा दोनों भाई हैं। दोनों में करीब दस वर्ष पूर्व बंटवारा हुआ था। उसके कुछ साल बाद से दोनों भाइयों के बीच बंटवारे की जमीन को लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश शर्मा अपने परिवार व बच्चों का जीवन यापन करने के लिए बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और पत्नी आशा देवी अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहतीं हैं। इसी बीच चार दिन पहले भी मनबढ़ों ने बंटवारे की जमीन को लेकर आशा देवी से मारपीट की थी। उसके बाद आशा ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन मनबढ़ों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

इससे मनबढ़ों की हिम्मत बढ़ गई और शनिवार सुबह उन्होंने गोलबंद होकर महिला के घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है। शिकायती पत्र मिलेगी तो जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें