फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में मासूम बेटे के साथ चलती ट्रेन से गिरी महिला, बच्चे की मौत, मां बेहोश

Wed, 11 Dec 2019 10:55 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में सदर कोतवाली के अंवराचौरी गांव के पास अप रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की रात हुई। उपचार के दौरान दो साल के बेटे ने दम तोड़ दिया। बेहोशी की हालत में महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ किसी ट्रेन से कहीं जा रही थी। अंवराचौरी गांव के पास दोनों ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन बिहार से लखनऊ की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया, यहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं, बेहोश महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके पास कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें