फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे दलों को जोड़कर बड़ा कुनबा बनाने की तैयारी

Wed, 11 May 2016 09:29 PM IST
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
राज्य पुनर्गठन महासम्मेलन के दौरान जयंत चौधरी, त्रिलोक त्यागी , मुन्ना सिंह चौहान व अन्य - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
रालोद ने पूर्वांचल के छोटे-छोटे दलों को जोड़कर बड़ा कुनबा बनाने की पहल शुरू कर दी है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि पूर्वांचल में छोटे दलों की संख्या ज्यादा है। अगर इन्हें जोड़कर एक मंच पर लाकर चुनाव लड़ा जाए तो कई सीटों पर परचम लहराया जा सकता है। मिशन 2017 से पूर्व रालोद ने इसी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। यूपी में चौथी बड़ी पार्टी के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए प्रदेश के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्वांचल बनाओ दल के राष्ट्रीय लोकदल में विलय के बाद धीरे-धीरे पूर्वांचल की राजनीति में राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। पार्टी के इस मिशन की कमान रालोद के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद जयंत चौधरी को सौंपी गई है। जयंत ने प्रदेश के कोने-कोने में जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है।

उनके पूर्वांचल दौरे को इसी रूप में देखा जा रहा है। जानकारों की मानें तो रालोद पूर्वांचल के छोटे-छोटे राजनैतिक दलों को पार्टी में शामिल कर 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल राज्य का मुद्दा उठाना चाहता है। हाटा तहसील के गांधी इंटर कॉलेज में जयंत चौधरी की सभा इसी की एक कड़ी है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद ने प्रदेश में चौथी सबसे मजबूत पार्टी के रूप में खुद को स्थापित करने का लक्ष्य बनाया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि पार्टी आने वाले समय में जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में भी पेश कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें