फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाई रही बदली, गलन ने बढ़ाई कंपकंपी

Thu, 21 Jan 2016 01:49 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी बंद होने से बुधवार को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन ठंड में कमी नहीं आई है। पूरे दिन आसमान में बदली छाई रहने और गलन से कंपकंपी बनी रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दोपहर में आसमान साफ होने और रात में कोहरा पड़ने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन


दो दिनों से वापस आई ठंड का असर बुधवार को भी बरकरार रहा। सुबह हल्का कोहरा छंटने के बाद भी पूरे दिन बादलों ने आसमान में डेरा जमाए रखा। दोपहर में कुछ पलों के लिए सूर्य निकला लेकिन फिर बादलों ने ढक लिया। हवा चलने से मौसम में गलन बनी रही। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान  9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।

मंगलवार की शाम पांच बजे से बुधवार की शाम 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जलवायु विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक 10 से 15 किलोमीटर के वेग से हवाएं चल सकती हैं जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम में नमी भी बनी रहेगी, इस कारण सुबह और शाम को कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें