फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि के बिना रविवार, गलन बढ़ी

Mon, 12 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
शनिवार को धूप निकलने के बाद रविवार को गलन और बढ़ गई। पश्चिम से चलने वाली हवा के कारण रविवार को तापमान में और गिरावट आ गई। शहर के अधिकांश इलाकों में लोग अलाव तापते नजर आए। ठंड के चलते बाजारों में भी सन्नाटे की स्थिति रही।
विज्ञापन


समुद्र तटीय इलाकों में आए चक्रवात ने पूर्वांचल के मौसम में भी बदलाव कर दिया है। स्थानीय स्तर पर बनी हवाओं ने जमीन से करीब 200 मीटर की ऊंचाई तक आर्द्रता को 92 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। इसी कारण रविवार को भी कंपकंपी बनी रही। हालांकि कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिल सकी। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार जमीन से करीब 200 मीटर ऊपर तक आर्द्रता काफी ज्यादा होने से शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री था, वही रविवार की शाम यह 11.1 डिग्री हो गया। ऐसा समुद्री तटों पर आए चक्रवात की वजह से हुआ। इसके नौ डिग्री तक जाने के आसार हैं। यह स्थिति कुछ दिन और बनी रहेगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की जो स्थिति बन रही है उसके पूर्वी भारत में पहुंचने में अभी समय लगेगा। इसके बाद ही मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है। जेसीआई, निगम ने जलवाए अलाव न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। दिन और रात के तापमान में मामूली फर्क है। इसके बावजूद नगर निगम शहर में अलाव जलवाने को लेकर फिक्रमंद नहीं है। जेसीआई इसके लिए आगे आया तो नगर निगम को भी इसकी सुध आई। पिछले चार दिनों से दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर है। दिन में भी लोग रात की तरह ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम अलाव जलवाने को लेकर फिक्रमंद नहीं था। जेसीआई की ओर से कचहरी बस स्टेशन, एडी तिराहा, एसबीआई एटीएम बैंक रोड, विजय चौक, काली मंदिर, शनि मंदिर धर्मशाला और रिक्शा स्टैंड रेलवे स्टेशन पर अलावा जलवाना शुरू किया है।
विज्ञापन


जेसीआई के अमित जगनानी ने बताया कि ठंड को देखते हुए अलाव जलाने का काम किया जा रहा है। उधर, नगर निगम ने भी रविवार से अलाव जलवाना शुरू कर दिया है। निगम के मुख्य अभियंता एसके केसरी ने बताया कि ठंड को देखते हुए निगम की ओर से शहर में सात स्थानों पर अलावा जलाने का काम शुरू कर दिया गया है। धीरे धीरे स्थानों की संख्या में बढ़ाई जाएगी। निगम की ओर से महिला अस्पताल, दोनों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नक्को बाबा मजार के पास अलाव जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें