फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, देखकर पति के पैरों तले खिसक गई जमीन

Fri, 15 Nov 2019 11:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में  गुरुवार की देर रात को एक पति जब परदेश से कमाकर घर लौटा, तो अपने ही घर में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर उसने विरोध किया। इश्क में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


वहीं जमीन पर गिरे घायल पति को मृतक समझकर दोनों मौके से फरार हो गए। शोर-शराबे की आवाज सुन पड़ोसी दरवाजा तोड़ अंदर पहुंचे। 
वहां खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पति जमीन पर पड़ा था। जिसकी सूचना लोगों ने डायल 112 पुलिस को दी। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर लाया। जहां घायल पति की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

वहां पर भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में एक पति अपने परिवार की भरण-पोषण करने के लिए दो माह पूर्व बैंगलोर मजदूरी करने गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर कुछ दिन काम चलने के बाद बंद हो गया। जिसपर पति कमाए हुए रकम को लेकर वापस घर लौट आया। इसी बीच गुरुवार की देर रात करीब ग्यारह बजे बगैर पत्नी को सूचना दिए ही पति घर आकर दरवाजे पर खड़ा हो गया। 

उसने पत्नी और बच्चों को आवाज लगाई। पति द्वारा आवाज लगाने के काफी देर बाद पत्नी ने घर का दरवाजा खोला। पत्नी के दरवाजा खोलते ही पति की नजर घर में पहले से आपत्तिजनक हालत में मौजूद 22 वर्षीय युवक पर पड़ी। 

जिसका पति विरोध करने लगा। उसके बाद इश्क में पागल पत्नी ने घर का दरवाजा बंद कर प्रेमी के साथ मिलकर पति का सिर ईंट से हमला कर दिया। हमले में घायल पति जमीन पर गिर पड़ा। 

उसके बाद पत्नी और उसका प्रेमी पति को मृतक समझ मौके से फरार हो गए। इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी l

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें