फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठाने के लिए देना होगा 60 रुपये

Tue, 05 Apr 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
dirt - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोरखपुर। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली मुस्कान ज्योति संस्था के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी के साथ बैठक की। कूड़ा उठाने के लिए 60 रुपये प्रति माह लोगों से लेने पर सहमति बनी। इसके अलावा 10 अप्रैल से शुरू हो रहे इस कार्य में आने वाली परेशानियों पर चर्चा की गई।  
विज्ञापन



 संस्था प्रति माह 100 रुपये शुल्क की मांग की थी जिसे नगर आयुक्त ने सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि इस मुद्दे को लेकर पार्षदों ने भी एतराज जताया था। नगर आयुक्त ने एजेंसी से कहा कि आवासीय भवनों से 60 रुपये से अधिक नहीं वसूला जाए। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 5 हजार रुपये तक शुल्क लिया जा सकता है।

मुस्कान ज्योति संस्था के मेवालाल ने बताया कि सिविल लाइंस वार्ड में तमाम लोग ऐसे हैं जो कूड़ा सड़क पर फेंक दे रहे है। वार्ड में तमाम ऐसे लोग भी हैं जो शुल्क नहीं दे रहे हैं। नगर आयुक्त ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा। इन लोगों को नगर निगम की तरह से नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें