फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एटीवीएम से एमएसटी का नवीनीकरण भी

Tue, 05 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन गोरखपुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। एमएसटी (मासिक सीजन टिकट) लेकर रेल सफर करने वाले मुसाफिरों को अब अपने एमएसटी (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के नवीनीकरण के लिए दौड़ भाग नहीं करनी होगी। एटीवीएम से ही उनके एमएसटी का नवीनीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन


यहीं नहीं जनरल टिकट के अलावा प्लेटफार्म भी एटीवीएम से मिलेगा। सोमवार को सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने एनईआर के जीएम की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन के फर्स्ट क्लास गेट पर एटीवीएम का उद्घाटन कर इस सुविधा का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने डोमिनगढ़ स्टेशन पर वेटिंग हाल का उद्घाटन किया।


सदर सांसद ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में लगातार यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विश्वस्तरीय स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए प्रयास जारी है। स्टेशन पर लगाए गए 11 एटीवीएम इसी की एक कड़ी है। पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 328 एटीवीएम लगाए जाने हैं। इनमें 208 मशीन से टिकट कार्ड स्वैप कर लिया जाएगा और 120 एटीवीएम में कार्ड बेस्ड और कैश दोनों सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


यात्रियों की सहायता के लिये फेसिलिटेटर (यात्री सहायक) मौजूद रहेंगे। डोमिनगढ़ स्टेशन पर पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग वेटिंग रूम बनाए गए हैं जिनमें शौचालय, फर्नीचर के साथ ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें