राप्ती, घाघरा का जलस्तर बढ़ना जारी
गोरखपुर। राप्ती और घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। राप्ती एक दिन में करीब 70 सेंटीमीटर तो घाघरा लगभग 50 सेंटीमीटर से अधिक बढ़ गई है। वहीं कुआनो भी बढ़ रही है। यदि यही हाल रहा तो जल्द ही नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच सकती हैं।
नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई जोरदार बारिश का असर जनपद में बहने वाली नदियों में देखने को मिला है। राप्ती लगातार तीन दिन से बढ़ रही है। बर्डघाट में बृहस्पतिवार को यह नदी 71.640 पर बह रही थी। वहीं शुक्रवार को इसका जलस्तर 72.280 पर पहुंच गया। घाघरा नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को तुर्तीपार में 62.170 पर था तो शुक्रवार को 62.660 पर पहुंच गया। वहीं कुआनो शुक्रवार की सुबह मुखलिसपुर में 76.330 पर बह रही थी। शाम को उसका जलस्तर 76.540 पर पहुुंच गया।