फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर रहा संकट, शाम को मिली राहत

Mon, 18 Apr 2016 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बर्डघाट रामलीला स्थित मिनी ट्यूबल का मरम्मत करते। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
वार्ड नंबर 45 हांसूपुर में पानी का संकट दूसरे दिन भी शाम तक बरकरार रहा। हालांकि देर शाम मिनी ट्यूबवेल की मरम्मत हो जाने से कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू हो गई जिससेलोगों ने राहत की सांस ली। खराब हुआ बड़ा ट्यूबवेल मंगलवार को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 45 हांसुपुर के रामलीला मैदान में एक मिनी और एक बड़ा ट्यूबवेल लगाया गया है जिससे तकरीबन 75 मोहल्ले में पानी की सप्लाई की जाती है। रविवार की दोपहर अचानक दोनों ट्यूबवेल खराब हो गए। इसके बाद राजघाट चौराहा, तुर्कमानपुर, रामलीला मैदान, रावत पाठशाला रोड, आंशिक मेहवा आदि मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया।

पार्षद आरती श्रीवास्तव ने तत्काल इसकी सूचना जलकल अधिकारियों को दी। उन्होंने ट्यूबवेल ठीक करने के लिए कर्मचारियों को भी मौके पर भेजा, लेकिन देर रात तक ट्यूबवेल ठीक नहीं किया जा सका। इस बीच कर्मचारियों ने सोमवार की शाम को मिनी ट्यूबवेल की मरम्मत कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे राजघाट चौराहा, तुर्कमानपुर और रावत पाठशाला के कुछ हिस्सों में पानी की समस्या दूर हो गई। पार्षद आरती श्रीवास्तव ने बताया कि बड़े ट्यूबवेल की मरम्मत मंगलवार को हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें