फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती के जलस्तर में वृद्धि जारी 

Wed, 27 Jul 2016 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
राप्ती नदी का जल स्तर बढने से पानी से घिरा बैकुण्ठ धाम। - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। घाघरा नदी खतरे के ऊपर स्थिर हो गई है, जबकि राप्ती खतरे के निशान से नीचे बह रही है। यदि जलस्तर में बढ़ाव जारी रहा तो गुरुवार तक वह भी खतरे के निशान को पार कर जाएगी। प्रशासन की तरफ से बाढ़ से बचाव की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन


घाघरा को छोड़कर राप्ती, रोहिन, कुंआनों के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। घाघरा बरहज में स्थिर है पर वह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रोहिन तुन मुहानी में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। चौथी प्रमुख नदी कुआनों चंद्रदीपघाट पर खतरे के निशान के नीचे है लेकिन उसका भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भी जल्द ही खतरे के निशान को पार कर जाएगी। बाढ़ बचाव के उपाय सिंचाई विभाग की तरफ से किए गए हैं, जबकि एनडीआरएफ की टीम भी संवेदनशील स्थानों का जायजा ले रही है।
विज्ञापन


नदी                जलस्तर                        खतरे का निशान             वर्तमान स्थिति
राप्ती नदी     बर्डघाट 74.300         74. 98                             बढ़ाव पर
घाघरा        बरहज 66.900          66.50                               स्थिर
रोहिन         तिनमुहानी 83.900     82.44                               बढ़ाव पर
कुआनो       चंद्रदीप घाट 88.200   88. 84                               बढ़ाव पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें