तीन चुनावों में वोटिंग का ग्रॉफ लगातार बढ़ा है। बीते विधान सभा और लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो वोटिंग प्रतिशत में काफी वृद्धि हुई है। गोरखपुर में जहां 2007 विधानसभा चुनाव में महज 28.62 फीसदी वोट पड़े थे वहीं 2012 में लगभग दूने वोट पड़े। मतदान के प्रति मतदाताओं में बढ़ती जागरूकता को राजनीतिशास्त्र के जानकार लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।
2007 विधानसभा चुनाव हो या इससे पूर्व के लोकसभा चुनाव, कम वोटिंग परसेंटेज ने निर्वाचन आयोग की चिंता बढ़ा दी थी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए कम से कम 20 फीसदी लोगों के मताधिकार के प्रयोग को अनिवार्य माना गया है। ऐसे में गोरखपुर विधानसभा में कुल पड़े वोट न्यूनतम से महज 8.62 फीसदी ज्यादा थे। कमोवेश हर जगह मतदान को लेकर लोगों की सुस्ती के खिलाफ निर्वाचन आयोग ने अभियान शुरू किया। प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं समेत एनएसएस आदि के सहयोग से फिर वोटरों को जागरूक करने की कवायद शुरू हुई। गुजरते वक्त के साथ इसका असर भी अब सामने है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी मतदान प्रतिशत बढ़ने को लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुभ संकेत बताते हैं। वह कहते हैं कि पोलिंग अधिकतम होनी चाहिए। सबको अपने अधिकार का इस्तेमाल करके निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी करनी चाहिए।
इस बार भी बढ़ेगा मत प्रतिशत
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के क्वार्डिनेटर प्रो. अजय शुक्ल इस बार भी मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद जताते हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में करीब 40 हजार स्वयंसेवक मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव- 2007
क्षेत्र कुल मतदाता पोल वोट पोलिंग प्रतिशत
मानीराम 365493 148378 40.60
सहजनवा 277949 135044 48.59
पिपराइच 280042 134910 48.16
गोरखपुर 317154 90785 28.62
कौड़ीराम 320464 141533 44.17
मुंडेरा बाजार 289019 119104 41.21
धुरियापार 309665 128025 41.34
चिल्लूपार 328808 126011 38.32
बांसगांव 313886 120228 38.30
विधानसभा चुनाव 2012
क्षेत्र कुल मतदाता पोल वोट पोलिंग प्रतिशत
कैंपियरगंज 336537 196306 58.33
पिपराइच 334828 199949 59.72
गोरखपुर नगर 357155 164984 46.19
ग्रामीण 340646 187979 55.18
सहजनवा 320761 179985 56.11
खजनी 325282 165074 50.75
चौरीचौरा 316839 169696 53.56
बांसगांव 328600 150635 45.84
गोरखपुर लोकसभा 2004
कुल मतदाता 1432002 वोट पड़े 689248 पोलिंग प्रतिशत 48.13
गोरखपुर लोकसभा 2009
कुल मतदाता 1696474 वोट पड़े 748617 पोलिंग प्रतिशत 44.12
गोरखपुर लोकसभा 2014
कुल मतदाता 1904498 पोल पड़े 1040199 पोलिंग प्रतिशत 54.62