फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि-विधान से पूजे गए देव शिल्पी

Sun, 18 Sep 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर हुए विविध आयोजन - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन किए गए। शहर में कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं भी स्थापित की गईं और कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


विश्वकर्मा पंचायत समिति और विश्वकर्मा नवयुवक संघ की ओर इस अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई, जो घासीकटरा स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर मानसरोवर पहुंचकर संपन्न हुई। शाम चार बजे मंदिर पर पूजन, यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें संभागीय परिवहन अधिकारी बस्ती राजेंद्र विश्वकर्मा, संयुक्त आयुक्त वाणिज्य उमाशंकर विश्वकर्मा, अपर आयुक्त इनकम टैक्स रामेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर हरीश शर्मा के ग्रुप की ओर से नाट्य मंचन किया गया।

संचालन शिव रतन विश्वकर्मा का रहा। यहां मनीष विश्वकर्मा, अवनीश विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, किशोर विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, हीरालाल, दुर्गा प्रसाद शर्मा, रामकिशुन शर्मा, रामजी शर्मा आदि मौजूद रहे। बशारतपुर स्थित विश्वकर्मा भवन और विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला बाजार में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना का सिलसिला शहर के सभी कार्मिक कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों में पूरे दिन चला।
विज्ञापन


विश्वकर्मा जयंती के अवसर भगवान विश्वकर्मा की पालीटेक्निक एवं आईटीआई कॉलेज में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। दोनों कालेजों में प्राचार्य ने
भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक व कर्मचारी व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। गीता महिला सिलाई शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जल संरक्षण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निदेशक गायत्री चंद्रावर, विजेंद्र, अजय गुप्ता, आनंद आदि मौजूद थे। यांत्रिक कारखाना में भी हुआ पूजन रेलवे यांत्रिक कारखाने में शनिवार को पारंपरिक ढंग से विश्वकर्मा पूजा समारोह मनाया गया। जीएम राजीव मिश्र व उनकी पत्नी कुमकुम मिश्र ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की और कारखाना कर्मियों एवं उनके घरवालों को शुभकामनाएं दीं। उन्होेंने आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता पर बल देते हुए रेल परिवार की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एके सिंह, मुख्य कारखाना प्रबंधक यांत्रिक वीएस दोहरे सहित रेल अधिकारी एवं यांत्रिक कारखाना के कर्मचारी उपस्थित थे।

मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने महेवा स्थित स्टोर पर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद भगवान विश्वकर्मा जी मूर्ति ने नैन से पट्टी हटाई। इसके बाद हवन एवं आरती हुई। इसके बाद मेयर ने वीसी बंगला के सामने स्थित नगर निगम के वाहन स्टोर पर भी पूजा अर्चना की। इस दौरान मनोज श्रीवास्तव, अशोक सिंह, समेत अन्य मौजूद थे।

बिजली कर्मचारियों ने मोहद्दीपुर स्थित कार्यालय पर देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। मुख्य अभियंता डीके सिंह ने विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना की। इसके बाद पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस दौरान एके सिंह, एके श्रीवास्तव, एनके श्रीवास्तव, संजय यादव, आरसी पांडेय, डीके लाल, विनोद कुमार श्रीवास्तव, केदारनाथ गौतम, कमलेश कुमार, रत्नेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें